बहुत जल्द भारतीय बाजार में 5 नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च होने जा रही जाने क्या है खास –
आज कल बाजार में लोगों के बीच इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज कुछ ज्यादा ही नज़र आ रहा हैं | लोग अब सिर्फ छोटी नहीं, बल्कि बड़ी इलेक्ट्रिक कारें भी खरीदना चाह रहे हैं। इसीलिये कुछ कंपनिया अपने नये इलेक्ट्रिक कार के मॉडल को बहुत जल्द भारतीय बाजार में उतारने में लगी हुई हैं | ये गाड़ियां कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करेंगी |
यही वजह है की Maruti, Mahindra जैसी कई कंपनियां अपने नए इलेक्ट्रिक SUVs मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। आने वाले एक दो सालो में बाजार में कई नए EV मॉडल दिखाई देंगे, जो आधुनिक फीचर्स और अच्छी टेक्नोलॉजी के साथ नज़र आएंगे।
इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की मांग लगातार बढ़ रहीं –
आज के समय इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की मांग लोगों के बीच लगातार तेजी के साथ बढ़ती नज़र आ रही है। Electric गाड़ियों की ON – Road कीमत बहुत कम होती है और इनका रख-रखाव भी दूसरी गाड़ियों की अपेक्षा आसान होता है | इलेक्ट्रिक वाहनों को हम रोजाना चार्ज करके कई घंटो, काफी दूर की यात्रा भी आसानी से कर सकते हैं |
लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगे मेंटेनेंस की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं | इसलिये कई लोग इस समस्या से बचने के लिए इलेक्ट्रिक कारों को ही बेहतर विकल्प मान रहे हैं ।
कई नये फीचर्स होंगे इलेक्ट्रिक SUVs में –
कम्पनियो ने इलेक्ट्रिक SUVs में काफी नये फीचर्स भी दिये हैं। लोगों के EV कारो की डिमांड को लेकर कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करने की तैयारी में बहुत तेजी से लगी हुई हैं। बाजार में आने वाली ये गाड़ियां न केवल कम खर्च में लंबी दूरी तय करेंगी, बल्कि इनकी रेंज, बैटरी क्षमता और फीचर्स भी पहले से अधिक बेहतर देखने को मिलेंगे।
Mahindra XEV 9S –

Mahindra कम्पनी ने अपना एक टॉप SUV का मॉडल XEV 9S बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही हैं |
Mahindra XEV 9S एक दमदार और प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV कार है जिसे Mahindra ने अपनी INGLO प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया है।
Launch Date – ये गाड़ी 27 नवंबर 2025 को लॉन्च होने वाली है।
इसमे पावर के मामले में XEV 9e और BE 6 जैसी ही बैटरी का इस्तेमाल किया गया हैं जो 59 kWh और 79 kWh के साथ आएगी |
Mahindra BE Rall-E –
Mahindra का BE Rall-E मॉडल भी इलेक्ट्रिक SUV की लिस्ट में डिज़ाइन और बैटरी के मामले में बहुत बेहतर साबित होगा |
Mahindra का BE Rall-E मॉडल एक Off Road -फोकस्ड इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे Mahindra की INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।
यह मॉडल BE.05/BE 6 की तुलना में ज़्यादा बेहतर डिज़ाइन वाला होगा, इसमें बड़े टायर्स, बम्पर और रूफ-रैक जैसी मोटर स्पोर्ट स्टाइल में मिलेंगी।
Launch Date – यह गाड़ी नवंबर 2025 में लॉन्च होने की संभावना है, और Mahindra इसे भारत में 2026 तक बिक्री के लिए उपलब्ध कर सकती है।
Mahindra XUV 3XO EV –
Mahindra XUV 3XO EV एक आरामदायक इलेक्ट्रिक SUV कार है जिसे Mahindra ने अपनी लोकप्रिय 3XO मॉडल की इलेक्ट्रिक रूप में बनाया है।
यह EV 34.5 और 39.4 kWh की बैटरी के साथ दी जा सकती है, जिसके चलते इसकी अनुमानित कीमत करीब 359–456 किमी है ।
इसका डिज़ाइन लोगो को अपनी ओर आकर्षित करने वाला होगा, Mahindra की इस SUV का डिज़ाइन स्पोर्टी स्टाइल में होगा |
इसकी कीमत X-शोरूम के अनुसार लगभग ₹15-18 लाख के बीच हो सकती है।
Launch Date – Mahindra XUV 3XO EV के लॉन्च होने की उम्मीद 2026 की पहली छमाही में बताई जा रही है |
Maruti Suzuki e-Vitara –
Maruti Suzuki की e-Vitara एक डिज़ाइन और लुक के मामले में एक शानदार इलेक्ट्रिक SUV मानी जा रही है, जिसे खास तौर पर शहर और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें मॉडर्न डिजाइन, तेज़ एक्सीलरेशन और कुछ एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे | -Vitara में एडवांस फीचर्स, स्मार्ट कनेक्टिविटी और आरामदायक केबिन दिया जा सकता है, जिससे यह परिवारों और रोज़ाना की यात्रा के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनेगी।
Launch Date – Maruti Suzuki e-Vitara 2 दिसंबर, 2025 को भारत में लॉन्च होगी। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी और इसे भारत मोबिलिटी शो में पेश किया गया था।
Tata Sierra EV –
Tata Sierra EV टाटा की सबसे चर्चित आने वाली इलेक्ट्रिक SUV कार है, जिसका लोगो को बहुत तेजी से इंतज़ार हैं | जो अपने क्लासिक डिज़ाइन को आधुनिक स्टाइल के साथ वापस बाजार में एक बार फिर से आ रही है। यह गाड़ी मजबूत इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और एक बार चार्ज करने पर लंबी दूरी तैय करेगी । टाटा की बैटरी भारतीय बाजार में पहले से ही अपनी अच्छी पकड़ बनाये हुए हैं |
Launch Date – Tata कंपनी अपनी SUV कार Sierra को वापस ला रही है। 25 नवंबर 2025 को इसका पेट्रोल और डीजल वर्जन लॉन्च किया जायेगा। इसके बाद साल 2026 की शुरुआत में Sierra का इलेक्ट्रिक वेरिएंट (EV) लाया जायेगा।