पंजाबी गायक हरमन सिद्धू का सड़क हादसे में 37 वर्ष की आयु में निधन –
पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत की खबर ने उनके फैंस को सदमें में कर दिया है। वह बहुत ही अच्छे पंजाबी गायक थे | यह हादसा मानसा ज़िले के ख्याला गांव के पास हुआ। ऐसा बताया जा रहा है कि हरमन सिद्धू किसी काम से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी मानसा-पटियाला रोड पर एक स्थानीय पैलेस के नज़दीक उनकी कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई | एक्सीडेंट के बाद काफी समय तक वह गाड़ी में पड़े रहे जिससे उनको काफी ज्यादा ब्लीडिंग हो गई थी और उनकी मौत हो गई। कुछ समय बाद उनके पास स्थानीय लोगों ने पहुँच कर तुरन्त पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक हरमन सिद्धू दुनिया छोड़ चुके थे |
मौत की खबर पा कर उनके प्रशंसक हुए दुःखी –
उनके मौत की खबर ने संगीत जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ा दी है। अपनी आवाज़ और सरल स्वभाव के कारण वे लोगों के दिलों में हमेशा याद किए जाएंगे। गायक हरमन सिद्धू बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे | वे एक साधारण परिवार से थे |

उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह अपनी मेहनत से बनाई थी | उनकी आवाज़ लोगो के दिलो को छू लेने वाली थी |

हरमन सिद्धू की पत्नी कौन हैं?
हरमन सिद्धू की निजी ज़िंदगी को लेकर कई तरह की चर्चाएँ सामने आ रही हैं। उनकी मौत के बाद रिपोर्ट्स में कई जगह उनकी पत्नी रमन का ज़िक्र किया गया है। लेकिन, गायक हरमन सिद्धू ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा मीडिया की नज़रों से दूर रखा, इसलिए उनकी वैवाहिक जीवन के बारे में बहुत कम बाते पता लग रही है।

गाना ‘पेपर ते प्यार’ के ज़रिए लोकप्रियता हासिल की –
हरमन सिद्धू ने 2007 में मिस पूजा के साथ रिलीज़ हुए अपने गाने ‘पेपर या प्यार’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। हरमन सिद्धू ने अपने चर्चित कैसेट गीत ‘पेपर ते प्यार’ के ज़रिए लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाई थीं |

इस गाने ने न सिर्फ उन्हें घर–घर में लोगों के दिलो में पहचान दिलाई, बल्कि उन्हें एक पसंदीदा स्टेज परफॉर्मर के रूप में भी स्थापित कर दिया। उनकी आवाज़ की मिठास और गीत की सादगी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी। आज भी उनके फैंस उनके गानों के दीवाने हैं |
पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की निजी ज़िंदगी –
पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की निजी ज़िंदगी खुशियों और परेशानियों से भरी हुई थी। ऐसा बताया जाता है कि वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत की खबर पा कर उनके पीछे उनकी माँ , पत्नी और छोटी बेटी शोक में डूबी रह गई हैं।

परिवार के दर्द को और बढ़ाने वाली बात यह है कि हरमन सिद्धू के पिता का निधन भी करीब डेढ़ साल पहले ही हुआ था। अब बेटे की अचानक हुई मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है।
हरमन सिद्धू के पिता का निधन मई 2024 में हुआ –
जैसे-से-जैसे वे आगे बढ़े, उन्होंने अपने परिवार की ज़िम्मेदारियाँ भी संभालीं, लेकिन इसी बीच उन्हें एक बड़ा सदमा लगा। साल 2024 में, मई के महीने में , हरमन सिद्धू ने अपने पिता को खो दिया था। पिता के निधन ने उन्हें गहराई से तोड़ दिया था, और अब उनका अचानक जाना परिवार को और भी बड़ी पीड़ा दे गया
