Gold Price Today : सोना-चांदी आज कितना हुआ महंगा ? खरीदने से पहले जरूर जानें –
Gold Price के दाम आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार को लेकर लगातार कई दिनों से ऊपर चल रहा है | आज भारतीय बाजार में सोने के भाव एक बार फिर से बढ़ते नज़र आये | सोना एक कीमती धातु है जिसका मूल्य कभी बढ़ता तो कभी घटता रहता हैं | आज भारत में सोना और चांदी के दामों में हल्का उतार–चढ़ाव देखने को फिर मिल रहा है, जिसे लेकर खरीदारों और निवेशकों में हलचल बनी हुई है। आज सुबह बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद सहित दक्षिण भारत के कई बड़े शहरों में सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले दो दिनों से लगातार गिर रहे दाम अचानक बढ़ने से, शादी के मौसम में लोग बड़ी संख्या में ज्वेलरी दुकानों पर खरीदारी के लिए लगातार पहुँच रहे हैं।

अलग-अलग शहरों में रेट को लेकर कुछ अंतर देखने को मिल रहा हैं | रेट के साथ ही, धातु की शुद्धता, मेकिंग चार्ज और बिल की जांच, GST चार्ज जैसे कुछ महत्वपूर्ण बाते खरीदने से पहले जरूर ध्यान में रखने चाहिए।
भारतीय बाजार को देखते हुये गुरुवार की अपेक्षा आज शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों के कीमत में आज काफी तेजी से अन्तर देखने को मिल रहा हैं | सोने और चांदी की कीमत आज तेजी के साथ बढ़ती नजर आ रही है | वही सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में भी जोरदार बढ़ोतरी हो रही हैं |
आज का सोने का भाव –
सोने का दाम उसकी शुद्धता यानी कैरेट और जिस शहर में आप खरीद रहे हैं, उसके आधार पर अलग-अलग होता है। आज के बाजार को देखते हुये भाव कुछ इस प्रकार हैं –
24 कैरेट सोना (100% शुद्ध): ₹12,789 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹11,724 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹9,595 प्रति ग्राम
10 ग्राम 24 कैरेट सोना की कीमत लगभग ₹127,890 के आसपास है।
10 ग्राम 22 कैरेट सोना की कीमत लगभग ₹117,240 के आसपास है।
10 ग्राम 18 कैरेट सोना की कीमत लगभग ₹95,950 के आसपास है।
आज का चांदी का भाव –
आज 1 किलो चांदी का भाव ₹1,73,100 के आस पास रहेगा |
Silver 1 gram : ₹173.10
Silver 1 kg : ₹1,73,100
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी के भाव –
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में काफी समय के बाद इनके भाव को बढ़ते देखा जा जारी है। लोगों ने शादी विवाह के चक्कर में खरीददारी और भी तेज कर दी हैं |
सोने का भाव आज थोड़ा बढ़ कर 12,789 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद अब हल्की सी बढ़त दिखाई दे रही हैं और 1 kg चांदी का दाम ₹1,73,100 तक पहुंच गया हैं । बाजार को देखते हुए कल के दाम से चांदी के रेट भी कुछ बढ़ते नज़र आये हैं |
सोने की क्वालिटी –
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए उसके कैरेट और हॉलमार्क को समझना बहुत जरूरी है। 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा खरा माना जाता है और आमतौर पर निवेश के लिए उपयुक्त होता है।
वही 22 कैरेट सोना लोगो के उपयोग के लिए बढ़िया और मजबूत माना जाता हैं , इसलिए ज्यादातर पारंपरिक और रोजाना उपयोग वाले गहने इसी से बनाये जाते हैं। वहीं 18 कैरेट सोना आधुनिक और डिज़ाइनर ज्वेलरी में ज्यादा देखा जाता है |