Gold and Silver Price Today : आज सोना और चांदी के भाव जाने क्या है कीमत –
Gold Price के दाम आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार को लेकर लगातार कई दिनों से ऊपर चल थे लेकिन सोने के भाव में आज मामूली सी गिरावट दिखी है | आज भारतीय बाजार में सोने के भाव एक बार फिर से घटते नज़र आये | वही चांदी की कीमत धीरे धीरे बढ़ रही हैं |
सोना एक कीमती धातु है जिसका मूल्य कभी बढ़ता तो कभी घटता रहता हैं | इस समय भारत में सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार–चढ़ाव देखने को फिर मिल रहा है, जिसे लेकर खरीदारों और निवेशकों में हलचल बनी हुई है। भारत के कई बड़े शहरों में सोने की कीमतों में में कुछ राहत दी है। लोगों के लिए एक बार फिर से खरीददारी का यह अच्छा मौका सामने आया हैं |

भारतीय बाजार को देखते हुये आज शुक्रवार को सोने की कीमत में मामूली सी राहत मिली हैं और वही चांदी की कीमत में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं | सोने और चांदी की कीमत में गुरुवार की अपेक्षा आज दिन शुक्रवार को काफी अंतर नजर आ रहा है | वही सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में भी जोरदार बढ़ोतरी हो रही हैं |
सोना या चांदी खरीदते समय सिर्फ उसकी कीमत ही नहीं, बल्कि धातु की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, बिल की पारदर्शिता और लगने वाला GST बिल भी ध्यान से देखना चाहिए। अलग-अलग शहरों में सोने के दामों में थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिलता है, इसलिए खरीदने से पहले तुलना करना फायदेमंद रहता है।
आज का सोने का भाव –
सोने का दाम उसकी शुद्धता यानी कैरेट और जिस शहर में आप खरीद रहे हैं, उसके आधार पर अलग-अलग होता है। आज के बाजार को देखते हुये भाव कुछ इस प्रकार हैं –
- 24 कैरेट सोना (100% शुद्ध): ₹12,980 प्रति ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹11,899 प्रति ग्राम
- 18 कैरेट सोना: ₹9,738 प्रति ग्राम
- 10 ग्राम 24 कैरेट सोना की कीमत लगभग ₹129,800 के आसपास है।
- 10 ग्राम 22 कैरेट सोना की कीमत लगभग ₹118,990 के आसपास है।
- 10 ग्राम 18 कैरेट सोना की कीमत लगभग ₹97,380 के आसपास है।
आज चांदी का कीमत –
आज 1 किलो चांदी का भाव ₹1,90,900 के आस पास रहेगा |
- चांदी 1 gram : ₹190.90
- चांदी 1 kg : ₹1,90,900
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी के भाव –
अंतरराष्ट्रीय बाजारों और भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में काफी समय के बाद इनके भाव को घटते और बढ़ते नज़र आ रहे है। लोगों ने शादी विवाह के चक्कर में खरीददारी और भी तेज कर दी हैं |
सोने का कीमत में लगातार बढ़ोतरी के बाद थोड़ी सी घटती नज़र आई है | आज सोने की कीमत ₹12,980 प्रति ग्राम पर तक पहुंच गई है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है धीरे धीरे चांदी की कीमत में भी बढ़त दिखाई दे रही हैं और 1 kg चांदी का दाम ₹1,90,900 तक पहुंच गया हैं । बाजार को देखते हुए कल के दाम से चांदी के रेट भी कुछ बढ़ते नज़र आये हैं |
सोने की शुद्धता –
सोने की असली क्वालिटी पहचानने के लिए उसके कैरेट स्तर और हॉलमार्क चिन्ह को समझना जरूरी होता है। 24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध माना जाता है, इसलिए इसे लोग ज्यादा भरोसेमंद समझते हैं। इसकी शुद्धता के कारण यह निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाता है और लंबे समय तक अपनी मूल्य स्थिरता बनाए रखता है।
वही 22 कैरेट सोना लोगो के उपयोग के लिए बढ़िया और मजबूत माना जाता हैं , इसलिए ज्यादातर पारंपरिक और रोजाना उपयोग वाले गहने इसी से बनाये जाते हैं। वहीं 18 कैरेट सोना आधुनिक और डिज़ाइनर ज्वेलरी में ज्यादा देखा जाता है |