Gold and Silver Price Today : आज सोना और चांदी कितने हुये सस्ते हैं ?
सोना एक कीमती धातु है जिसका मूल्य कभी बढ़ता तो कभी घटता रहता हैं | इसके Rate को लेकर जो बदलाव होते हैं वो भारतीय बाजार को देखते हुये किये जाते हैं | आज भारत में सोना और चांदी के दामों में हल्का उतार–चढ़ाव देखने को फिर मिल रहा है, जिसे लेकर खरीदारों में हलचल बनी हुई है।
अलग-अलग शहरों में रेट को लेकर कुछ अंतर देखने को मिल रहा हैं | रेट के साथ ही, धातु की शुद्धता, मेकिंग चार्ज और बिल की जांच, GST चार्ज जैसे कुछ महत्वपूर्ण बाते खरीदने से पहले जरूर ध्यान में रखने चाहिए।

मार्केट को देखते हुये शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों ही तेजी के साथ बढ़ते नजर आ रहे। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में जोरदार उछाल दर्ज किया गया और इसका रेट एक झटके में 6400 रुपये बढ़ गया |
आज का सोने का भाव –
सोने का दाम उसकी शुद्धता यानी कैरेट और जिस शहर में आप खरीद रहे हैं, उसके आधार पर अलग-अलग होता है। आज के बाजार को देखते हुये भाव कुछ इस प्रकार हैं –
24 कैरेट सोना (100% शुद्ध): ₹12,440 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹11,404 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹9,333 प्रति ग्राम

10 ग्राम 24 कैरेट सोना की कीमत लगभग ₹124,400 के आसपास है।
10 ग्राम 22 कैरेट सोना की कीमत लगभग ₹114,040 के आसपास है।
10 ग्राम 18 कैरेट सोना की कीमत लगभग ₹93,330 के आसपास है।

आज का चांदी का भाव –
आज 1 किलो चांदी का भाव 1,64,900 रूपये के आस पास रहेगा |
Silver 1 gram : ₹164.90
Silver 1 kg : ₹1,64,900
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी के भाव –
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार भाव को लुढकते देखा जा जारी है। सोना लगातार चौथे दिन फिसलते हुए 12,440 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद हल्की बढ़त दिखाई दे रही हैं और 1 kg चांदी का दाम ₹1,64,900 तक पहुंच गया।

सोने की क्वालिटी –
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए उसके कैरेट और हॉलमार्क को समझना बहुत जरूरी है। 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा खरा माना जाता है और आमतौर पर निवेश के लिए उपयुक्त होता है।
वही 22 कैरेट सोना लोगो के उपयोग के लिए बढ़िया और मजबूत माना जाता हैं , इसलिए ज्यादातर पारंपरिक और रोजाना उपयोग वाले गहने इसी से बनाये जाते हैं। वहीं 18 कैरेट सोना आधुनिक और डिज़ाइनर ज्वेलरी में ज्यादा देखा जाता है |
