Gold Price Today : सोना-चांदी कितना हुआ महंगा ? जानें 24 , 22 और 18 कैरट की कीमत आज

old Price Today : सोना-चांदी कितना हुआ महंगा ? जानें 24 , 22 और 18 कैरट की कीमत आज –

सोने और चांदी के दाम आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार को लेकर लगातार कई दिनों से ऊपर नीचे चल रहे है | आज भारतीय बाजार में सोने की कीमत एक बार फिर से बढ़ती नज़र आ रही है | सोना एक कीमती धातु है जिसका मूल्य कभी बढ़ता तो कभी घटता रहता हैं | आज भारत में सोना और चांदी के दामों में हल्का उतार–चढ़ाव देखने को फिर मिल रहा है, जिसे लेकर खरीदारों और निवेशकों में हलचल बनी हुई है। आज सुबह चेन्नई और हैदराबाद सहित दक्षिण भारत के कई बड़े शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से लगातार इसके दाम धीरे धीरे बढ़ रहे हैं शादी के माहौल में लोग बड़ी संख्या में ज्वेलरी की दुकानों पर खरीदारी के लिए लगातार पहुँच रहे हैं। वही बड़े निवेशक भी इसका लाभ उठा रहे हैं |

 

 

अलग-अलग शहरों में रेट को लेकर कुछ अंतर देखने को मिल रहा हैं | रेट के साथ ही, धातु की शुद्धता, मेकिंग चार्ज और बिल की जांच, GST चार्ज जैसे कुछ महत्वपूर्ण बाते खरीदने से पहले जरूर ध्यान में रखने चाहिए।

भारतीय बाजार को देखते हुये शुक्रवार की अपेक्षा आज शनिवार को 24 कैरट सोना की कीमत में कुछ कुछ धीमी गति से बढ़ती नज़र आई हैं लेकिन 22 कैरट और 18 कैरट में सोने के भाव कुछ ज्यादा बढ़े नज़र आ रहे हैं और चांदी की कीमत में आज काफी तेजी से अन्तर देखने को मिल रहा हैं |

 

सोने और चांदी की कीमत आज तेजी के साथ बढ़ती नजर आ रही है | वही सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में भी जोरदार बढ़ोतरी हो रही हैं |

आज का सोने का भाव –

सोने का दाम उसकी शुद्धता यानी कैरेट और जिस शहर में आप खरीद रहे हैं, उसके आधार पर अलग-अलग होता है। आज के बाजार को देखते हुये भाव कुछ इस प्रकार हैं –

24 कैरेट सोना (100% शुद्ध): ₹13,432 प्रति ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹12,314 प्रति ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹10,078 प्रति ग्राम

 

 

10 ग्राम 24 कैरेट सोना की कीमत लगभग ₹1,34,320 के आसपास है।

10 ग्राम 22 कैरेट सोना की कीमत लगभग ₹1,23,140 के आसपास है।

10 ग्राम 18 कैरेट सोना की कीमत लगभग ₹1,00,780 के आसपास है।

आज का चांदी का भाव –

आज 1 किलो चांदी का भाव ₹2,08,900 के आस पास रहेगा |

चांदी 1 gram : ₹208.90

चांदी 1 kg : ₹2,08,900

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी के भाव –

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में काफी समय के बाद इनके भाव को बढ़ते देखा जा रहा है। लोगों ने शादी विवाह के चक्कर में खरीददारी और भी तेज कर दी हैं वही निवेशक भी इसका पूरा लाभ उठा रहे हैं | सोने का भाव आज थोड़ा बढ़ कर 13,432 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत भी धीरे धीरे लगातार बढ़ती दिखाई दे रही हैं और 1 kg चांदी का दाम ₹2,08,900 तक पहुंच गया हैं । बाजार को देखते हुए कल के दाम से चांदी के रेट भी कुछ बढ़ते नज़र आये हैं |

 

सोने की क्वालिटी –

सोने की शुद्धता पहचानने के लिए उसके कैरेट और हॉलमार्क को समझना बहुत जरूरी है। 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा खरा माना जाता है और आमतौर पर निवेश के लिए उपयुक्त होता है।

वही 22 कैरेट सोना लोगो के उपयोग के लिए बढ़िया और मजबूत माना जाता हैं , इसलिए ज्यादातर पारंपरिक और रोजाना उपयोग वाले गहने इसी से बनाये जाते हैं। वहीं 18 कैरेट सोना आधुनिक और डिज़ाइनर ज्वेलरी में ज्यादा देखा जाता है |

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now