Renault Duster 2026 के नये मॉडल ने भारतीय बाजार में मचाई धूम –
Renault Duster के नए मॉडल ने 2026 में एक नए डिज़ाइन के साथ वापसी की है। इसका लुक बहुत ही आकर्षक हैं | भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Renault कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUV कारों में Renault Duster का नाम सबसे आगे आ रहा है। यह अनुमान लगाया गया है की कंपनी जनवरी 2026 में रीनॉल्ट नई Duster लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है |
बाजार में Renault Duster के इस नए मॉडल का मुकाबला अब सीधे Mahindra, Kia Seltos , Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara और Honda जैसी बड़ी SUV से होता नज़र आयेगा। इस बार Duster का यह नया मॉडल पहले से ज्यादा मॉडर्न, स्टाइलिश, एडवांस फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ आने वाली है।
आकर्षक डिज़ाइन और लुक –

नई Renault Duster को भारत में 2026 की पहली छमाही (यानि जनवरी से जून के बीच) लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद, इसका हाइब्रिड वर्जन भी कम्पनी लायेगी, जो पेट्रोल मॉडल के लॉन्च के करीब 12 महीने बाद बाजार में उतरने की उम्मीद जताई जा रही है। गाड़ी के पीछले हिस्से में खास डिजाइन वाले LED टेल-लाइट्स, स्पोर्टी रूफ स्पॉयलर और डुअल-टोन बंपर दिए गए हैं, जो कार को दमदार लुक देते हैं। डैशबोर्ड में सॉफ्ट-टच मटेरियल और मॉडर्न लेआउट का इस्तेमाल किया गया है।
सीट्स को ज्यादा कम्फर्टेबल बनाया गया है | इसमें ड्राइवर की सुविधा के लिए नये डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग पर लगे कंट्रोल बटन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स दिये गए हैं, जो ड्राइव के लिये और भी आरामदायक होंगे |
कम्पनी का सेफ्टी और टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान –

सेफ्टी को लेकर Renault Duster ने इस बार पूरी तैयारी की है। नई Duster में उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी 6 Airbags, 360-डिग्री Camera, ADAS लेवल-1 फीचर्स, हिल डिसेंट कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स देगी, जिससे ड्राइविंग होगी और भी सुरक्षित और भरोसेमंद।
पेट्रोल इंजन और माइलेज –
कंपनी इसमें कई पावरट्रेन पेश कर सकती है — जैसे निचले वेरिएंट्स में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, मिड और टॉप वेरिएंट्स में 1.0-लीटर या 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जबकि उच्च वेरिएंट्स में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलने की संभावना है। ये विकल्प ग्राहकों को पावर, माइलेज और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन देंगे।

कीमत –
नई Renault Duster की कीमतें लगभग ₹12 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹15 लाख तक जा सकती हैं। यह SUV बाजार में Hyundai CRETA, Maruti Grand Vitara और Honda Elevate जैसी दिग्गज कारों को सीधी चुनौती देगी।