Tata Curvv Big Discount Offer : 2024 के कुछ स्टॉक पर कंपनी Tata Curvv मॉडल पर दे रही इतना बड़ा डिस्काउंट

Tata Curvv Big Discount Offer : 2024 के कुछ स्टॉक पर कंपनी Tata Curvv मॉडल पर दे रही इतना बड़ा डिस्काउंट –

Tata Curvv मॉडल टाटा मोटर्स का ही 2024 में पेश किया गया एक स्टाइलिश डिज़ाइन वाला कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV मॉडल है। कंपनी ने इसे भारतीय ग्राहकों की पसंद और बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुछ एडवांस लेवल पे डिज़ाइन किया था।

Tata ने अगस्त 2024 में लॉन्च हुई Tata Curvv को तीन अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ बाजार में उतारा था — पेट्रोल, डीज़ल और पूरी तरह इलेक्ट्रिक version, जिसे Tata Curvv EV के नाम से मार्केट में आज भी उपलब्ध कराया जाता है।

यह मॉडल Tata नेक्सॉन के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, लेकिन इसका डिज़ाइन ज्यादा मॉडर्न और एयरोडायनामिक है। Tata Curvv में पीछे की ओर लम्बा स्लोपिंग रूफलाइन दिया गया है, जिससे इसे कूप जैसी प्रीमियम लुक मिलती है।

इसके अलावा, इसके बॉडी पैनल्स को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है, जिससे यह नेक्सॉन से अलग और ज्यादा फ्यूचरिस्टिक दिखाई देती है।

लॉन्च से पहले Tata Curvv की मार्किट –

लॉन्च से पहले Tata Curvv ने बाजार में काफी वाहवाही बटोरी थीं, लेकिन समय के साथ इसकी बिक्री उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। नवंबर 2025 के सेल डेटा के अनुसार, इस कूप-स्टाइल SUV की मांग में भारी गिरावट देखी गई है।

 

 

जहां शुरुआत में ग्राहकों में उत्साह नजर आ रहा था, वहीं अब इसकी लोकप्रियता तेजी से कम होती दिख रही है।

Tata Curvv की साल-दर-साल बिक्री में करीब 70% की कमी दर्ज की गई है, जो कंपनी के लिए एक बड़ी बात हैं। यह गिरावट इस मॉडल को ले कर यह दर्शाता है कि शायद बाजार में गाड़ी के प्राइसिंग स्ट्रक्चर या फीचर्स को लेकर ग्राहकों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पा रही हैं।

इंजन –

Tata Curvv में कंपनी ने अपने बिल्कुल नए हाइपेरियन 1.2-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल इंजन को पहली बार पेश किया है, जो इस कार की सबसे खास तकनीकी खूबियों में से एक माना जा रहा है।

यह एडवांस्ड इंजन 124 bhp की पावर और 225 Nm का मजबूत टॉर्क उत्पन्न करता है, जिससे कार तेज प्रतिक्रिया और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देती है।

 

 

इस इंजन के साथ कंपनी ने दो ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध कराए हैं—6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक, जो ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार बेहतर विकल्प चुनने की सुविधा देते हैं।

इसके अलावा Curvv का एक और पेट्रोल वेरिएंट Tata नेक्सॉन वाले 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आता है। यह इंजन थोड़ा अलग ट्यूनिंग के साथ 119 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

 

 

दोनों ही पेट्रोल इंजन विकल्पों में ऑटोमैटिक मॉडल्स के साथ पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं, जो लोगों को स्पोर्टी ड्राइविंग का मजा दिलाते हैं और ड्राइवर को गियर बदलने में भी कम्फर्ट फील होता हैं।

माइलेज –

Tata Curvv के माइलेज इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प के अनुसार बदलते हैं। माना जा रहा है कि इसका नया 1.2-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल इंजन लगभग 16–18 kmpl का माइलेज दे सकता है, जबकि नेक्सॉन वाला 1.2-लीटर टर्बो इंजन 15–17 kmpl के आसपास माइलेज प्रदान करता है।

 

ऑटोमैटिक वेरिएंट्स का माइलेज –

ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में माइलेज थोड़ा कम होता है। वहीं इसका 1.5-लीटर काइरोटेक डीजल इंजन सबसे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देता है और 20–22 kmpl तक का माइलेज देने की क्षमता रखता है। कुल मिलाकर, कर्व का माइलेज इसके इंजन विकल्पों के हिसाब से बहुत अच्छा माना जाता है।

कितना डिस्काउंट मिलेगा Tata Curvv मॉडल पर –

Tata Motors ने दिसंबर महीने में Tata Curvv मॉडल की SUV पर बहुत ही अच्छी ईयर-एंड ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी अपने पेट्रोल और डीज़ल दोनों वर्ज़न पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट देने की बात की है।

 

 

यह सबसे बड़ा फायदा खास तौर पर Curvv के MY2024 मॉडल पर लागू है, जबकि नए MY2025 मॉडल के लिए भी ग्राहकों को 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

कीमत –

Tata Curvv की X – शोरूम रेंज 9.65 लाख रुपये से शुरू होकर 18.85 लाख रुपये के बीच जाती है। इस डिस्काउंट के बाद कई मॉडल और भी आकर्षक कीमत पर मिल रहे हैं, जिससे यह ऑफर साल के अंत में SUV खरीदने वालों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now