UP Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू, पूरी डेटशीट जारी

UP Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू, पूरी डेटशीट यहाँ देखे –

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इस बार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर मार्च के मध्य तक चलेंगी। छात्र अब अपनी विषयवार टाइम टेबल देखकर परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। बोर्ड ने बताया है कि इस बार भी परीक्षा दो शिफ्टों में होगी — सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक। जल्द ही परीक्षा केंद्रों की लिस्ट और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर पूरा टाइम टेबल और अन्य अपडेट्स देख सकते हैं।

बोर्ड का कहना है कि पेपर का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया और निगरानी और सख्त की जाएगी।

 

हाई स्कूल और इण्टर के exam की डेटशीट 05/11/2025 को जारी की गई है और यह सूचना प्रदेश के लगभग हर कॉलेज तक पहुंच चुकी है | हाई स्कूल और इण्टर की परीक्षा की तिथि 18 फरवारी 2026 निर्धारित की गई हैं |

बोर्ड सम्बन्धि कुछ मुख्य जानकारी –

मुख्य बिंदु (Key Highlights) विवरण (Details)
बोर्ड का नाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
परीक्षा का नाम यूपी बोर्ड कक्षा 10 (हाई स्कूल) एवं कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026
डेटशीट जारी आधिकारिक रूप से UPMSP वेबसाइट पर जारी – upmsp.edu.in
परीक्षा प्रारंभ तिथि 18 फरवरी 2026
परीक्षा समाप्ति तिथि 12 मार्च 2026
परीक्षा शिफ्ट दो सत्र – सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) और दोपहर (2:00 PM – 5:15 PM)
परीक्षा मोड ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड)
कवर किए गए विषय सभी मुख्य एवं ऐच्छिक विषय – भाषाएँ, विज्ञान, कॉमर्स और व्यावसायिक पाठ्यक्रम
प्रायोगिक परीक्षा थ्योरी परीक्षा से पहले आयोजित होगी (तारीख बाद में जारी की जाएगी)
एडमिट कार्ड उपलब्धता जनवरी 2026 में स्कूल द्वारा जारी
आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in

 

 

यूपी 10th बोर्ड एग्जाम 2026 डेट, टाइम –

यूपी बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में बुधवार, 18 फरवरी को हिन्दी विषय के साथ शुरू होगी। निर्धारित तिथियों में दो-दो पालियों में परीक्षा रखी गई है। फर्स्ट शिफ्ट का एग्जाम सुबह 8:30 बजे से लेकर दिन के 11:45 बजे तक होगा। जबकि सेकंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

UP Board Time Table Class 10th 2026 –

 

दिन/दिनांक परीक्षा समय विषय
18 फरवरी 2026, बुधवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे हिंदी
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे प्रारंभिक हिंदी
19 फरवरी 2026, गुरुवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे कम्प्यूटर
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे सिलाई (Tailoring)
20 फरवरी 2026, शुक्रवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे सामाजिक विज्ञान
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे
21 फरवरी 2026, शनिवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे गृह विज्ञान (केवल बालिकाएँ) / गृह विज्ञान (उन विद्यार्थियों हेतु जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया)
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे
23 फरवरी 2026, सोमवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे अंग्रेज़ी
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे इलेक्ट्रीशियन, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, IT/ITeS, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबंधन, रिटेल ट्रेडिंग, NCC
24 फरवरी 2026, मंगलवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे NCC
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे मानव विज्ञान
25 फरवरी 2026, बुधवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे विज्ञान
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे
26 फरवरी 2026, गुरुवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे विभिन्न भाषाएँ – गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे
27 फरवरी 2026, शुक्रवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे गणित
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे
28 फरवरी 2026, शनिवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे संस्कृत
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे संगीत वादन
07 मार्च 2026, शनिवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे वाणिज्य
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे
09 मार्च 2026, सोमवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे उर्दू
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे
10 मार्च 2026, मंगलवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे चित्रकला / रंजन कला
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे
11 मार्च 2026, बुधवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे संगीत गायन
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे पाली, अरबी, फारसी
12 मार्च 2026, गुरुवार प्रातः 8:30 बजे – 11:45 बजे कृषि
सायं 2:00 बजे – 5:15 बजे

 

यूपी 12th बोर्ड एग्जाम 2026 डेट और टाइम –

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा की बात करें, तो इसकी शुरुआत भी हिन्दी के साथ ही हो रही है। यूपी इंटर का एग्जाम भी दो शिफ्ट में होगा। टाइमिंग हाईस्कूल की तरह ही 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक (पहली शिफ्ट) और 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक (दूसरी शिफ्ट) रहेगी।

UP Board Class 12th Time Table 2026 –

 

दिन / दिनांक समय विषय
18 फरवरी 2026, बुधवार प्रातः 8:30 – 11:45 सामान्य हिंदी
सायं 2:00 – 5:15 हिंदी
19 फरवरी 2026, गुरुवार प्रातः 8:30 – 11:45 व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I (काष्ठ शिल्प, सिलाई, कुकरी, बेकिंग, नर्सरी प्रशिक्षण, बैंकिंग, टंकण, कम्प्यूटर तकनीक, मोबाइल रिपेयरिंग, सुरक्षा, IT/ITES, हेल्थकेयर आदि) – प्रथम प्रश्नपत्र
सायं 2:00 – 5:15 नागरिक शास्त्र
20 फरवरी 2026, शुक्रवार प्रातः 8:30 – 11:45 संस्कृत / कृषि शस्य विज्ञान (कृषि भाग-1 एवं भाग-2)
सायं 2:00 – 5:15 अंग्रेजी
21 फरवरी 2026, शनिवार प्रातः 8:30 – 11:45 व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I – द्वितीय प्रश्नपत्र
सायं 2:00 – 5:15 इतिहास
23 फरवरी 2026, सोमवार प्रातः 8:30 – 11:45 व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I – तृतीय प्रश्नपत्र
सायं 2:00 – 5:15 जीव विज्ञान / गणित
24 फरवरी 2026, मंगलवार प्रातः 8:30 – 11:45 शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र
सायं 2:00 – 5:15 अर्थशास्त्र
25 फरवरी 2026, बुधवार प्रातः 8:30 – 11:45 संगीत (गायन/वादन), नृत्य कला
सायं 2:00 – 5:15 रसायन विज्ञान / समाजशास्त्र
26 फरवरी 2026, गुरुवार प्रातः 8:30 – 11:45 कृषि भौतिकी व जलवायु विज्ञान / कृषि जन्तु विज्ञान
सायं 2:00 – 5:15 भूगोल
27 फरवरी 2026, शुक्रवार प्रातः 8:30 – 11:45 व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I – चतुर्थ प्रश्नपत्र
सायं 2:00 – 5:15 भौतिक विज्ञान / सैन्य विज्ञान
28 फरवरी 2026, शनिवार प्रातः 8:30 – 11:45 कृषि अभियंत्रण / कृषि पशुपालन व पशु चिकित्सा विज्ञान
सायं 2:00 – 5:15 चित्रकला आलेखन / प्राविधिक / रंजन कला
07 मार्च 2026, शनिवार प्रातः 8:30 – 11:45 व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I – पंचम प्रश्नपत्र
सायं 2:00 – 5:15 मानव विज्ञान
09 मार्च 2026, सोमवार प्रातः 8:30 – 11:45 उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली
सायं 2:00 – 5:15 मनोविज्ञान / शिक्षाशास्त्र / तर्कशास्त्र
10 मार्च 2026, मंगलवार प्रातः 8:30 – 11:45 सामान्य आधारिक विषय (व्यावसायिक), कृषि गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान
सायं 2:00 – 5:15 व्यवसाय अध्ययन / गृह विज्ञान (कॉमर्स वर्ग)
11 मार्च 2026, बुधवार प्रातः 8:30 – 11:45 लेखाशास्त्र (कॉमर्स), NCC
सायं 2:00 – 5:15 पाली / अरबी / फारसी
12 मार्च 2026, गुरुवार प्रातः 8:30 – 11:45 कम्प्यूटर
सायं 2:00 – 5:15
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now